प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने यहां दावा किया है कि भाजपा देश में अपनी विकास नीति के लिये जानी जाती है और आज पूरा देश विकास के पथ पर दौड़ रहा है।

श्री सिंह मंगलवार को देवरिया में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां कुछ संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी सभी बैठकों को बहुत गम्भीरता से लेती है।मंगलवार को यहां 205 मंडलों के अध्यक्ष,क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी,13 लोकसभाओं के प्रभारी और 62 विधानसभाओं के विस्तारक मौजूद रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर उनसे संवाद बनाये रखे। श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निश्चित श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा।यह हम भी चाहते हैं।लेकिन कब बनेगा इसका जवाब श्री सिंह नहीं दे सके।मंदिर मुद्दे पर शिवसेना के बयान की चर्चा करने पर कहा कि कौन क्या कह रहा है।इस मैं नहीं जाना चाहता।

एक सवाल पर कि तीन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में सारी पार्टियां विकास की के मुद्दे को गौड़ कर जाति और धर्म की बात कर रही हैं, पर कहा कि भाजपा सबका साथ,सबका विकास के सिद्धान्त पर चलती है। मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की पहचान विकास करने वालों मुख्यमंत्रियों के रूप में होती है। जबकि अन्य पार्टियां वहां हो रहे चुनाव प्रचार के दौरान धर्म और जाति की बात कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।